
दिव्यांगजन के रोजगार हेतु सुनहरा मौका
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा दुकान निर्माण / दुकान संचालन योजना संचालित की जा रही है, जिसमें दुकान निर्माण हेतु रू0 20,000 (15,000 ऋण एवं रू० 5,000/- अनुदान) तथा दुकान संचालन के अन्तर्गत खोखा/गुमटी/हाथठेला के क्रय एवं कार्यशील पूँजी हेतु रू0 10,000/- (जिसमें रू0 7,500/- ऋण एवं रू0 2,500/-अनुदान) प्रदान किये जाते है।
पात्रताः-1. मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।2. समस्त श्रेणी के दिव्यांगजन जो उत्तर प्रदेश के निवासी है।3 जिनकी वार्षिक आय समय-समय पर शासन द्वारा गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा के दो गुने से अधिक न हो।
जिनकी आयु 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक न हो।5. जो किसी आपराधिक अथवा आर्थिक मामले में सजा न पाए हों तथा जिनके विरूद्ध किसी प्रकार की सरकारी धनराशी देय न हों।6. जिनके पास दुकान निर्माण हेतु स्वयं की 110 वर्ग फिट भूमि हो या अपने स्रोतो से उक्त क्षेत्रफल की भूमि खरीदने/लेने में समर्थ हो।
अथवा स्थानीय निकाय/उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद / विकास प्राधिकरण / प्राईवेट विल्डर्स तथा एजेन्सी से निर्मित दुकान क्रय हेतु किन्तु दुकान का क्रय किसी परिवारीजन के नाम से अनुमन्य नहीं होगा।
अथवा जिनके द्वारा कम से कम पाँच वर्ष की अवधि का किरायेदारी का पट्टा कराया जाए उन्हें उपलब्ध दुकान संचालन हेतु (किराया एवं कार्यशील पूँजी)
अथवा जिनके द्वारा गारन्टी /बन्धक उपलब्ध कराया जाये उन्हें खोखा / गुमटी / हाथठेला के क्रय एवं कार्यशील पूँजी हेतु।
दुकान योजनान्तर्गत आवेदन करने निर्माण / संचालन दिव्यांगजन इच्छुक हेतु divyangjandukan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, हापुड़ के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, आय प्रमाण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र की छायाप्रति आदि को आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य है, जिसकी एक प्रति विकास भवन कमरा नं0 16. कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, हापुड़ में जमा करेंगे, ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























