👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के अन्तर्गत शनिवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा स्याना रोड पर हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
पुलिस ने बताया कि एक कार में सवार तीन लोग बहादुरगढ़ से आ रहे थे कि स्याना रोड पर एक दूध के टैंकर ने कार को टक्कर मारदी जिस कारण कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने इस हादसे में मारे गए कार सवार तीन लोगों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे हैं।
समरसेबिल लगवाने और प्लम्बर के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632






























