कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का जिला दफ्तर पर स्वागत












कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का जिला दफ्तर पर स्वागत
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कांग्रेस दफ्तर पर मंगलवार को चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आजाद बेग ने चिकित्सा प्रकोष्ठ हापुड़ की जिला स्तरीय कमेटी को स्वीकृति प्रदान व सूची जारी कर दी। चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी हापुड़ की 21 सदस्यीय कमेटी के पदाधिकारियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आमंत्रित कर उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया और स्वयं व अपनी कमेटी के समस्त पदाधिकारियों की ओर से शुभकामनाएं दी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर पदम सिंह साहनी को उनके द्वारा बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी के लिए उन्हें बधाई दी हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर पदम सिंह साहनी ने बताया हैं कि उनकी 21 सदस्यीय कमेटी हर वर्ग और समाज को समान तौर पर साधकर ही बनाई गई हैं। जिनमें आलोक शर्मा और रिदम यादव को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, राज सिंह, नौशाद अली, शाहिद अली और परवेज आलम को जिला महासचिव, विनय कुमार सागर को कोषाध्यक्ष, अब्दुल रहीम, वेद प्रकाश पाल, शिवम् कुमार, अरुण कुमार भारद्वाज, राहुल, अरुण, आशीष कुमार और शिव कुमार को सचिव और सलमान, राजेंद्र प्रसाद शर्मा और मुकुल गोयल को एक्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया है। इस दौरान धर्मपाल दरोगा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, रजत त्यागी, संजय छाबड़ा, आदि मौजूद रहे।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!