👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सक्रिय बाइक चोर गैंग को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है। गैंग के सदस्य रोजाना बाइक चोरी कर रहे हैं और पुलिस गैंग को पकड़ने में निष्क्रिय साबित हो रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जनपद हापुड़ के निभिन्न थानों के अन्तर्गत अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़ा में 13 दुपहिए वाहन चोरी गए है जिनमें से हापुड़ कोतवाली के अन्तर्गत 6 बाइक चोरी हुई है। चोरी गई बाइकों में से पुलिस एक भी बाइक बरामद नहीं कर सकी है।
सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए संपर्क करें: 9654657314, 9897153400




























