
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अज्ञात वाहन से एक सफेद रंग की धातु गिर गई। हाईवे पर मौजूद लोगों ने धातु को चांदी समझकर उससे उठाना शुरू कर दिया। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मामला सोमवार का है जब एक अज्ञात वाहन से देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सफेद रंग की धातु गिर गई। जगह-जगह हाईवे पर सफेद धातु को गिरा देखकर दोपहिया वाहन चालकों की नजर उसपर पड़ी। इसके बाद लोगों ने हाइवे पर बड़ी सफेद रंग की धातु को चांदी समझ कर उठाया। सड़क पर लोग इस धातु को बीनने लगे। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























