
👁 0 views Views
विद्युत प्रवर्तन दल पर हमला, मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के मौहल्ला काजीवाडा किलाकोना में मंगलवार की अपराह्न तीन लोगो ने विद्युत प्रवर्तन दल पर हमला कर संविदा कर्मियो के साथ मारपीट की और सरकारी दस्तावेज को नुकसान पहुंचाया,साथ ही सरकारी काम में बाधा पहुंचाई।
अवर अभियंता अशोक कुमार ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है वह संविदा कर्मियो राजीव व सचिन के साथ एक लाख चार हजार आठ सौ 37 रूपए बिजली चोरी के वसूलने तथा बिजली राहत योजना की जानकारी देने काजीवाडा किला कोना गये कि मौहल्ले के सिकंदर ने टीम पर हमला कर मारपीट की।अवर अभियंता ने सिकंदर व अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























