
फाइल फोटो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत 15 दिसम्बर को थाना पिलखुवा के अन्तर्गत हुई 85 लाख रूपए की लूट का मुख्य इन्फोरमर पुलिस के लिए चुनौती बना है और लाख कौशिश के बाद भी मुख्य इन्फोरमर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने मुख्य इन्फोरमर की अभी तक पहचान उजागर नहीं की है, परन्तु समझा जाता है कि मुख्य इंफोरमर पक्काबाग मंडी हापुड़ का कोई नौजवान हो सकता है, जो फरार है।
इस सिलसिले में पुलिस 85 लाख रूपए बाइक पर लेकर जा रहे मुनीम का पीछा कर रहे पक्काबाग के दो पल्लेदारों तथा लूटपाट करने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर 62 लाख 10 हजार रुपए बरामद कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीमें मुख्य इंफोरमर तथा दो अन्य लुटेरों की तलाश कर रही है और लूटी गई शेष धनराशि भी बरामद करनी है। बता दें कि दादरी का गेहूं, खल-चूरी व्यापारी का हापुड़ के पक्का बाग के व्यापारियों से कारोबारी सम्बंध थे और भारी नकदी का प्रवाह होता था।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































