
गांव राजपुर में मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव राजपुर में कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पार्टी का झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव कुंवर मजहर खान ने की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण दिन हैं। पार्टी को बनाने में अनेकों महापुरुषों और नेताओं ने अपना बलिदान दिया और कांग्रेस पार्टी को सींचा। आज का दिन देश के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस जैसे कई महापुरुषों के अथक प्रयास और संघर्ष से ही आज कांग्रेस पार्टी अपने 140 साल पूरा करने जा रही हैं। देश की आजादी में इन महानायकों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो लोगों को उनका मान, सम्मान और उनके हितों की बात करती हैं। कभी धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती।
पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब ने कहा कि आज राहुल गांधी देश में पार्टी के लिए दिन रात पैदल यात्रा कर रहे हैं। बीते समय में राहुल गांधी जी ने हजारों-हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर देश को यह बता दिया कि वे लोगों की हर समस्या में उनके साथ खड़े हैं। लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शहजादा चौधरी ने किया। इस अवसर पर पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, लाल बहादुर, नफीज खान, मोहम्मद परवेज, जितेंद्र नागर, बिजेंद्र त्यागी, डॉक्टर फराहीम, हकीमुद्दीन अली, लताफत राव, प्रधान शाहिद, दानिश अली, अब्दुल मलिक, नंबरदार इकबाल, कुंवर मुस्तफा, डॉक्टर सफदर खान, सरताज, मुर्तजा खान, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, यशपाल ढिलोर, विनोद कर्दम, रईस अन्नू, निसार खान, मुजम्मिल मलिक, अनूप कर्दम, शिवम् कुमार, दिव्यांशु चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























