
बाबूगढ़: मकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी
हापुड़, सीमन /अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब भोपाल कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे रोहित के मकान को अपना निशाना बनाया। मकान का ताला लगा हुआ था कि चोर आए और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए जिन्होंने 6,000 रुपए की नकदी चुरा ली। पड़ोसियों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत परिजनों को मामले से अवगत कराया। रविवार की सुबह टीना रानी घर में पहुंची तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर से 6,000 रुपए की नकदी चुराई है। चोर फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रोहित की ड्यूटी मेरठ में है जो परिजनों के साथ बाबूगढ़ के भोपाल कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि परिजन बाबूगढ़ छावनी स्थित रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। मकान का ताला लगा हुआ था जिसका चोरों ने फायदा उठाया और रविवार की देर रात चोर किसी समय मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। पड़ोसियों ने जब मकान का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत टीना रानी को सूचित किया। टीना रानी मौके पर पहुंची तो असलियत का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























