पिकअप व कार की भिड़ंत में महिला चोटिल










पिकअप व कार की भिड़ंत में महिला चोटिल

हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर पर रविवार को हुए सड़क हादसे के दौरान पिकअप और कार की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि कार में सवार महिला मामूली रूप से चोटिल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र रामभरोसे निवासी दिल्ली कीर्ति नगर बोलोरो पिकअप में सवार होकर दिल्ली से बिजनौर जा रहे थे कि बछलौता फ्लाईओवर पर वाहन का टायर फट गया जिसके कारण उन्होंने वाहन को सड़क किनारे लगाया। भयंकर कोहरा होने के कारण पीछे से कार में सवार होकर आ रहे इरफान निवासी जयंतीपुर जनपद मुरादाबाद को विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क पर खड़ी पिकअप दिखाई ना दी। ऐसे में सीधी गाड़ी पिकअप से जा भिड़ी। सड़क हादसे के दौरान सलमा पत्नी सरताज चोटिल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू कराया।

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387









  • Related Posts

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। ट्रेन शाम 7:20 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। पांच मिनट ठहराव…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    नेपाल की किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज

    नेपाल की किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!