
हापुड़: नाले पर अतिक्रमण कर हो रहा निर्माण, कारवाई कब?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा के पास चौकी के समीप हो रहे भवन के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों ने कई सवाल खड़े किए हैं। सड़क पर निर्माण सामग्री रखकर नाले पर अतिक्रमण कर इस भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है जिसकी वजह से कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगे हुए हैं।
हापुड़ के पक्का बाग चौराहा से अतरपुरा चौराहा जाने वाले मार्ग पर अतरपुरा चौराहा से चंद कदम पहले इस भवन का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नाले के बराबर में भवन का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नाले के ऊपर अतिक्रमण किया हुआ है। भविष्य में होने वाली नाले की सफाई आदि को लेकर क्षेत्रवासियों ने चिंता जाहिर की है। नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाने की बात कही है लेकिन संबंधित विभाग मामले में लापरवाही बरत रहा है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























