
भाजपाइयों ने जवाहर गंज में एसआईआर अभियान का परीक्षण किया
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की भाजपा जिला अध्यक्ष कविता सिंह ने उत्तरी मंडल हापुड़ के जवाहर गंज में उपाध्यक्ष अमित शर्मा के आवास पर, मंडल-बूथ पदाधिकारीगण के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के निमित्त मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, स्थानांतरण तथा सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला अभियान संयोजक और उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी, मंडल महामंत्री सतीश सिंघाल, मंडल मंत्री मुदित गोयल, कोषाध्यक्ष चन्द प्रकाश ठठेरा शक्ति केंद्र संयोजक और सभासद ब्रजेश कुमार, उपभोक्ता डायरेक्टर श्रीमती चंचल शर्मा ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन सिरोही, उपाध्यक्ष मनोज तोमर और बीएलओ,बीएलए2 उपस्थिति थे।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447























