
👁 0 views Views
4.25 लाख में 23 वाहनों की नीलामी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने थाना परिसर में खड़े लंबित माल, लावारिस और सीजशुदा 23 वाहनों की नीलामी की। सर्वाधिक बोली 4.25 लाख लगाई गई।
लंबित वाहन निस्तारण अभियान के तहत जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ परिसर में खड़े 2011 से 2024 तक के अभियोगों से संबंधित माल, लावारिस और सीजशुदा 23 वाहनों की नीलामी की गई। नियम अनुसार की गई नीलामी में सर्वाधिक बोली 4.25 लाख लगाई गई।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926

























