
चारा काटने की मशीन की चपेट में आई शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना में चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से उपचाराधीन 21 वर्षीय शिक्षिका विशाखा की सोमवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार विशाखा एक निजी स्कूलों में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी जोकि 8 दिसंबर की शाम घर पर लगी चारे की मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रही थी। तभी विशाखा के शरीर का कपड़ा मशीन में के पट्टे में फंस गया। वह मशीन की चपेट में आ गई और उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। मशीन को बंद किया लेकिन तब तक विशाखा मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 दिन तक चले उपचार के बाद सोमवार की सुबह विशाखा की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























