हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):तहसील धौलाना के गांव दहिरपुर में किसानों की खड़ी फसल में विद्युत लाइन के स्पार्किंग के कारण आग लग गयी। किसानों ने खेतों में आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस लगभग 1 घंटे बाद और लगभग 3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।फायर गाड़ी के पहुंचने से पहले ही जगदीश, मानसिंह, नानक, देवेंद्र ,पीतम ,सुरेश, रवि, जीतू आदि किसानों लोगों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। किसानों ने खेतों में खड़ी फसल का मुआयना करा कर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।किसानों ने मांग के समर्थन में बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
























