
ब्रजघाट पर गोताखोरों की मुस्तैदी से बची महिला की जान, गंगा में लगाई थी छलांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी ब्रजघाट में गोताखोरों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार देर शाम एक अधेड़ महिला ने गंगा घाट पर बैरिकेडिंग से अचानक गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने महिला की संदिग्ध गतिविधियों को पहले ही भांप लिया था और उस पर लगातार नजर बनाए हुए थे। जैसे ही महिला ने नदी में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बिना समय गंवाए पानी में कूदकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने खुद को मूल रूप से गोरखपुर और वर्तमान में मुरादाबाद की रहने वाली बताया है। महिला काफी पढ़ी-लिखी और नौकरीपेशा प्रतीत हो रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















