
👁 0 views Views
पिज़्ज़ा डिलीवरी कर रहे बाइक सवार युवकों को गाड़ी ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक सड़क हादसे में पिज़्ज़ा डिलीवरी कर रहे दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव शिवाया निवासी मोहित और मनवीर बाइक से पिज़्ज़ा डिलीवरी का कार्य कर रहे थे। जैसे ही वह पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो गुलावठी की ओर से आ रही गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808



























