
हापुड के कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड दोयमी स्थित वृद्धाश्रम में जाकर कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को फल बांटे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दीर्घायु और 2029 में प्रधानमंत्री बनाने को लेकर आशीर्वाद भी मांगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ईश्वर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा है कि आज देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता है जो लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं, इतना ही नहीं अभी हाल ही में जिस तरह से नीट परीक्षा पेपर के लीक होने पर लाखों युवाओं का भविष्य गर्त में चला गया। उन समस्याओं को लेकर भी कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों से मिलकर गहनता से उनकी बातों को सुना और बताया कि इसके लिए पूरा सिस्टम व सरकार जिम्मेदार है।
इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा,मानवी सिंह, रश्मि चौधरी, सुशील शास्त्री, एड. शहजादा चौधरी, एड . रघुवीर सिंह, हर्ष सिरोही व गौरव गर्ग आदि उपस्थित थे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























