
👁 11 views Views
पुलिस ने मार्च कर वाहनों को चैक किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद पुलिस ने शुक्रवार को दिन में बैंक के आस-पास तथा रात में जनपद भर मे गश्त कर वाहनो की चैकिंग की।
जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार व मार्गों आदि में पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्ति/ व वाहनों की सघन चैकिंग की।
चैकिंग के दौरान पुलिस ने राहगीर से बातचीत की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पुलिस ने बाइक,कार आदि की चैकिंग की और निर्देश दिया कि ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने पर बख्शा नही जाएगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























