
मजदूर को शराब पिलाकर गुड़ के कढ़ाह में फेंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में कोल्हू पर काम कर रहे श्रमिक के गिरने की घटना में उसकी पत्नी किरन ने दो व्यक्तियों पर गुड़ के कढ़ाह फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिरजू और मांगे ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
17 दिसंबर को सूरजपाल ने थकान के कारण काम करने से मना किया जिसके बाद उन्होंने शराब पिलाकर जबरन काम करने को मजबूर किया। आरोप है कि जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए सूरजपाल को गुड़ के कढ़ाह में फेंक दिया जिससे वह 80% तक झुलस गया जिनका उपचार दिल्ली में चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























