
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देशन में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्चों की तस्करी को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले नाबालिग बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संभावित तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना था।
अभियान के दौरान न्यायपीठ बाल कल्याण समिति से मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी एवं मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरि उपस्थित रहे। उनके साथ थाना A.H.T.U., थाना RPF एवं थाना GRP के इंस्पेक्टर एवं उप-निरीक्षक भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रविन्द्र कुमार, सह आँकड़ा विश्लेषक मुकेश कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अंकित कुमार, जीतू गंगवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई तथा यात्रियों को बाल तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस को सूचना दें।
यह अभियान बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387























