
नाव पर स्टंट कराने वाला नाविक गिरफ्तार, स्टंट करने वाले दिव्यांग की तलाश जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नाव पर खतरनाक स्टंट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाव चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस स्टंट में शामिल दूसरे आरोपी, जो दिव्यांग बताया जा रहा है, उसकी तलाश में लगातार इधर-उधर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअसल, बीते दिनों गढ़ क्षेत्र में गंगा नदी में नाव के ऊपर खड़े होकर जानलेवा स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की गई, जिसके बाद नाव चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार दिव्यांग आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























