
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला सादिकपुरा में स्थित 20 फीटा रोड पिछले छह महीने से जर्जर हालत में है। जगह-जगह पानी भरा होने की वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जो गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। हालात यह है कि यहां पर आए दिन ई-रिक्शा पलट जाती है। लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। हादसे का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों व राहगीरों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और सड़कों को दुरुस्त करें।
पिछले करीब छह महीनों से 20 फुटा रोड पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां पानी भरा होने की वजह से क्षेत्र के हालात बेहद खराब है। लोगों को बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है तो वहीं वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाइक सवार, ई-रिक्शा सवार लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि शीघ्र से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराई जाए।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447





























