
👁 0 views Views
हापुड़ की सड़कों पर छाया जबरदस्त कोहरा, विजिबिलिटी बेहद प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। हापुड़ व आसपास के इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं जो मजबूरन ही अपने घरों से बाहर आ रहे हैं। शुक्रवार को हापुड़ में भयंकर कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। विजिबिलिटी बेहद प्रभावित रही जिसकी वजह से वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विजिबिलिटी मुश्किल से 10 मीटर होगी। सड़क पर उतरे वाहन रेंगते हुए नजर आए। कंपकंपी सर्दी छुड़ा देने वाली सर्दी के आगे लोग बेबस दिखाई दे रहे हैं।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586






























