
13 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों के निर्माण में खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 करोड़ रुपए की लागत से 13 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों का निर्माण होगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। इन सड़कों के निर्माण से राहगीरों आवागमन आसान होगा।
इस कारण किसानों को गन्ना लाते समय परेशानी होती है। इन मार्गों से 20 से अधिक गांव आपस में जुड़े हुए हैं। विभाग द्वारा गढ़ वेयर हाउस से कुदैनी वाया रामपुर न्यामतपुर मार्ग, हैदरपुर रजवाहे के पुल से खलासी के पुल तक, हिरनपुरा प्राथमिक विद्यालय के चौराहे से पौपाई नेशनल हाईवे तक, कुराना से पोटा कबूलपुर मार्ग, सिखैड़ा पेट्रोल पंप से नया बांस नहर के पुल तक संपर्क मार्ग, मोहम्मदपुर आजमपुर से छतनौरा मतनौरा मार्ग, ब्रजघाट पलवाड़ा मार्ग से नंगला तक और सिंभावली टोडरपुर मार्ग से अनूपशहर कैनाल पटरी मार्ग आदि का नवनिर्माण कराने के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि गन्ना विभाग की ओर से प्रस्ताव मिले हैं। शासन से बजट मिलने के बाद इनका निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























