
85 लाख रुपए की लूट में हापुड़ के व्यापारियों से पूछताछ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की अपराह्न राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दिनदहाड़े हुए 85 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने पक्का बाग हापुड़ के गेहूं व धान के दो बड़े व्यापारियों से भी पूछताछ की है।
बता दे की लूट के शिकार हुए दादरी के व्यापारी गोपाल गोयल के कर्मचारी अजय पाल दादरी से हापुड़ जाकर पक्का बाग के दो व्यापारियों से मिले थे। पूछताछ के दौरान हापुड़ के दोनों व्यापारियों ने मना कर दिया कि अजय पाल ने उनसे कोई भेंट नहीं की थी।
खास बात यह है की लूट के बाद अजय पाल ने पुलिस को बताया कि उसने हापुड़ के दो व्यापारियों से 85 लाख रुपए का कलेक्शन किया है जिसे लूट कर बदमाश ले गए। जबकि व्यापारिक गोपाल गोयल ने पुलिस रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि उसने 85 लाख रुपए लेकर अजय पाल को किसी कार्य हेतु हापुड़ भेजा था जो काम में होने पर 85 लाख रुपए लेकर वापस लौट रहा था कि बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस को संदेह है कि कर्मचारी अजय पाल हापुड़ में जिस किसी से भी मिला है उसी स्थान के किसी व्यक्ति ने बदमाशों को सूचना देकर लूट करने के लिए प्रेरित किया है। पुलिस पक्का बाग से लेकर घटना स्थल तक तथा घटना स्थल से चारों ओर जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी खंगालनें में लगी है।
85 लाख रुपए की लूट में शामिल बदमाशों तथा लूट कराने वाले मुखबिर की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी है। पुलिस को विश्वास है कि लुटेरे तथा लुटेरों के मुखबिर जल्दी पुलिस जाल में फसेंगे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























