हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना (Corona) के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. यह नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) जनपद में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लगाया जाएगा. रविवार 11 अप्रैल से नाईट कर्फ्यू की शुरुआत हुई जो 26 अप्रैल तक रहेगा. रविवार रात पुलिस ने हापुड़ में गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को नाईट कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी. इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी लेकिन नाईट कर्फ्यू में बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त करवाई करेगा. आपको बता दें कि इस दौरान होटल रेस्टोरेंट को रात 10 बजे होटल बंद कर उसमे साफ सफाई और सैनीटाइजेशन के लिए रात 11 बजे तक छूट दी गई है. #NightCurfew #Corona
पुराना मोबाइल बेचे और खरीदे : 7409166666, 8979760159
























