
👁 0 views Views
दहेज के लिए बहू को मार डाला,अब जेल में चक्की पीसेगे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को मार डालने वाले पति,सास व ससुर को न्यायालय ने सजा दी है।
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए देहज हत्या के आरोपी पति सचिन को 10 वर्ष व सास लक्ष्मी व ससुर महेश को 07-07 वर्ष का सश्रम कारावास व 5,000/-5,000/- रु0 (कुल 15,000 रु0) के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया।सभी अभियुक्त थाना पिलखुआ के गांव गालंद के निवासी है।अब जेल में चक्की पीसेंगे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























