
कार की छत पर डांस,अब भरेगा 34 हजार का जुर्माना
हापुड सीमन (ehapurnews.com):ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करना व स्टंट्स करना तो नौजवानो के लिए आम होता जा रहा है।पुलिस कितने भी चालान कर ले उसका जनमानस पर कोई डर नही है।
जनपद हापुड़ में चलती कार की छत पर डांस करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का कुल 34500/- रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस ने नागरिको से अपील की है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




























