
जैन आर्यिका माताजी हापुड जैन मंदिर पहुंची
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):बुधवार प्रातःकाल आर्यिका 105 विकक्षा श्री माताजी, ज्ञाता माताजी, ज्ञतव्य माताजी पिलखुवा से पैदल मगंल बिहार करते हुए श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पर पहुंची। जैन भक्तो ने उनका स्वागत किया।
आर्यिका 105 विकक्षा माता जी ने आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि सन्तो का आगमन सदैव मंगलकारी होता है सन्तो से परिचय,प्रीति, प्राप्ति तीन चरण हैं।सन्तो के किसी स्थान पर आने पर उनसे परिचय होता है फिर प्रीति हो जाती है जिसके कारण कुछ न कुछ धर्म की प्राप्ति अवश्य ही होती है।
आर्यिकाओ की आहार चर्या जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, बबीता जैन के आवास पर सम्पन्न हुई।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, सुरेश चन्द जैन,सुशील जैन, गौरव जैन, विकास जैन, सुधीर जैन,दीपा जैन, मंजू जैन, गरिमा जैन आदि उपस्थित रहे।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012























