
हापुड़ में शराबी सुबह का कुल्ला भी शराब से करते हैं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शराबी सुबह का कुल्ला (नाश्ता) भी शराब से करते हैं और इसी बुरी आदत का लाभ शराब के धंधेबाज उठा रहे हैं। वह शराबियों को ठेका खुलने से पहले महंगी शराब बेचकर 30-35 प्रतिशत तक मुनाफा कमा रहे हैं।
ऐसे शराब के एक धंधेबाज को हापुड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान फ्रीगंज रोड पर पीर के पास से पकड़ा है। आरोपी देसी शराब के ठेके से 75 रुपए का पव्वा खरीद कर लाता था और सुबह के वक्त 100 रुपए में बेचकर 30-35 प्रतिशत का लाभ कमाता था।
आरोपी मोहल्ला गंगापुर का रणवीर सिंह उर्फ रिंकू है जिसके कब्जे से पुलिस ने 20 पव्वे देसी शराब के मिस इंडिया मार्का के बरामद किए है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559































