
गांधी गंज से चार जुआरी पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने शुक्रवार की रात को गांधीगंज के निकट एक ठिकाने पर छापा मार कर जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपए नगद व ताश बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गांधीगंज में एक ठिकाने पर बड़े पैमाने पर जुए का अड्डा संचालित हो रहा है। पुलिस के आला अफसर ने ठिकाने पर छापा मार कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस की यह टीम जुए के अड्डे को खोजने के लिए गांधीगंज पहुंची और जुए के अड्डे से चार जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से हजारों रुपए नगद तथा ताश बरामद की है।
पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के नाम आमिर निवासी मस्जिदपुरा, निजामुद्दीन निवासी त्रिलोक पुरम, आनंद विहार निवासी विकास बंसल तथा पक्का बाग मंडी हापुड़ का संजीव गर्ग बताए हैं सभी जुआरी अच्छे परिवारों से हैं।
सूत्र बताते हैं कि इस ठिकाने पर आसपास के इलाकों से लोग जुआ खेलने आते हैं।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786































