
10 हजार रुपए देकर 12 लाख हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी एक युवक को ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर महिला साइबर ठगों ने 12 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संदीप सिंघल ने बताया कि 15 फरवरी को उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया जिसमें युवती ने अपना नाम भव्या बताया। उसने कहा कि वह हैदराबाद की रहने वाली है और शिप बीरो लिमिटेड कंपनी में एजेंट है. कंपनी ने घर बैठे काम करने का प्रस्ताव दिया जिसमें पीड़ित ने विश्वास कर लिया। प्रारंभ में उसे टास्क पर ₹10,000 रुपए मिले और बाद में ठगों ने उससे एक लाख रुपए जमा करने के लिए कहा। इसके बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट करने के नाम पर पैसे मांगने लगे। जब पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























