
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): चाइल्डलाइन लखनऊ से ,बाल विवाह की शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व बाल कल्याण समिति हापुड़ द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन हापुड़ की टीम गठित करते हुए, थाना कोतवाली हापुरनगर में 16 वर्षीय एक नाबालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। बालिका को तुरंत रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के अध्यक्ष/ मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी और मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी द्वारा बालिका के आवश्यक कागजात बालिका के माता से लिए गए, बालिका की शादी शुक्रवार आज होनी तय हुई है जिस कारण बालिका को अग्रिम आदेश तक वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है और बालिका की सुपुर्दगी उसके परिजनों को नहीं दी गई है। बालिका का पूर्व में भी थाना कोतवाली नगर में पोक्सो का मुकदमा दर्ज है। बालिका द्वारा यह भी बताया गया कि बिचौलिया जबरदस्ती उसको अपने घर पर ले गया और उसकी शादी कराई जा रही थी और उसकी माता घर पर नहीं थी।






























