
दिगम्बर जैन मन्दिर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए-अनिल जैन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):जैन समाज हापुड के अध्यक्ष अनिल जैन ने पुलिस, प्रशासन से मांग की है कि दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड के आसपास पुलिस गश्त बढाई जाए, आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर प्रातःकाल अनेक जैन भक्त, महिलाएं पूजा-पाठ के लिए जैन मन्दिर आती हैं प्रातःकाल सड़के सूनी होती हैं,जिसका फायदा उठाकर अपराधिक तत्व छीन झपपटे की घटनाओ को अंजाम दे जाते है, रविवार प्रातःकाल 6. 45 पर जैन मन्दिर से पूजा कर पैदल लोट रही स्वर्गीय राजेश जैन की पत्नी रेखा जैन निवासी गोपीपुरा से दो वाइक सवार लुटेरे कसेरठ बाजार मे बैग झपट कर फरार हो गए,बैग मे मन्दिर मे पूजा करने का चांदी का सैट,5oo रुपये,सोने के कुंडल,चांदी की पाजेब थी। इससे पूर्व भी जैन मंदिर के आसपास ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।प्रातःकाल जैन मंदिर से कसेरठ बाजार, कोठी गेट, जैन लोक मार्ग पर पुलिस गश्त बढाई जाए जिससे इस तरह की घटनाओ को रोका जा सके।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































