
32 लाख रुपए हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लोढ़ा में लगभग दो बीघा भूमि का इकरारनामा कर किसानों ने बैनामा नहीं कराया है। ना ही रुपए वापस लौटाए हैं। ऐसे में बरेली निवासी की तहरीर के आधार पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली के धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी कंपनी ओपेस बिल्डटेक ने वर्ष 2023 में तहसील के गांव हसनपुर लोढ़ा में लगभग दो बीघा भूमि का इकरारनामा किसान कृष्णवीर और नवीन कुमार से किया था। पीड़ित ने आरोपितों से 30 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से भूमि का सौदा तय किया था। इसके बाद कंपनी ने आरोपितों के बैंक खाते में लगभग 32 लख रुपये का भुगतान किया था। दोनों पक्षों ने धौलाना उप निबंधक कार्यालय में इकरारनामा पंजीकृत कराया था। आरोप है कि इकरारनामा करने के बाद से आरोपित ना तो कंपनी के पक्ष में बैनामा करने को तैयार है और ना ही कंपनी के द्वारा दी गई रकम को लौटा रहे हैं।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























