
बाबूगढ़ थाना परिसर में निकला तीन फीट लंबा रेट स्नेक पकड़ा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली परिसर में गुरुवार को अचानक रेट स्नेक सांप निकल आया। सांप देखकर वन विभाग को मामले से अवगत कराया जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद थाना परिसर में घुसे करीब ढाई से 3 फीट लंबे रेट स्नेक को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
मामला गुरुवार का है जब बाबूगढ़ कोतवाली परिसर में अचानक रेट स्नेक सांप निकल आया। सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम का गठन किया। वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात उन्होंने सांप को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209






























