
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी में बने वार्ड नंबर तीन में स्थित वाल्मीकि मंदिर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बाबूगढ़ के पूर्व अध्यक्ष जगबीर सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे।
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में स्थित महर्षि वाल्मीकि की मंदिर में आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंचे और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सभी ने संस्कृत साहित्य के आदिकवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दि ल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209

























