
जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह हुई बारिश से तापमान गिरावट दर्ज की गई। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
आपको बता दें कि मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है। मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गले में खराश, जुखाम, बुखार आदि की शिकायत हो रही है। हालांकि मौसम विभाग पहले ही बारिश को लेकर संभावना जता चुका था कि सोमवार और मंगलवार को बारिश होगी। बारिश मंगलवार की तड़के हुई जिससे हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। मौसम में अब ठंडक महसूस हो रही है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838































