
बाबूगढ़ के पूर्व चेयरमैन ने रावण बनाने वाले बच्चों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की शाम दशहरे के अवसर पर रावण दहन हुआ। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने रावण के पुतलों का दहन किया। साथ ही रावण का पुतला तैयार करने वाले 6 से 15 आयु वर्ष के बच्चों को सम्मानित भी किया और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर के द्वारा नगर पंचायत बाबूगढ़ में टंकी के पास रावण, कुंभकरण, मेघनाथ दहन किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के हल्का इंचार्ज शिव शंकर शर्मा की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। रावण बनाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौक पर लोकेश वरुण, डॉ. गुलवीर, अनिस, सभासद खेमचंद, शिवकुमार, जगन, राहुल आदि मौजूद रहे।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में























