
एआरटीओ ने हापुड़ के एकेपी में लगाया कैंप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के एकेपी कॉलेज में 3 अक्टूबर को एक विशेष ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति को लेकर एकेपी डिग्री कॉलेज में आरटीओ ने कैंप लगाया जहां छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर हापुड़ A R T O रमेश चौबे, आरटीओ छवि सिंह आदि मौजूद रही।
हापुड़ के आर्य कन्या महाविद्यालय हापुड़ में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और जन सुविधा केंद्र के सहयोग से कैंप का आयोजन किया गया जहां व्यस्क महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। चयन प्रक्रिया में दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को प्राथमिकता दी गई। यहां एक महीने का ड्राइविंग कोर्स भी कराया जाएगा। इसी के साथ लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कैंप में दो पहिया वाहन के लिए ₹200 तथा दो पहिया व चार पहिया वाहन दोनों के लिए 350 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)




















