
किसान के लाल ने हापुड का नाम रोशन किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के गाँव हिम्मतपुर के किसान मोहम्मद हारून साहब के बेटे डॉ. मोहम्मद इमरान तोमर
ने गाँव और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी एवं Elsevier BV द्वारा जारी की गई दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची (2024) में उनका नाम शामिल हुआ है, जिसकी घोषणा 20 सितम्बर 2025 को की गई।
इस समय वह यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में अपनी पीएचडी कर रहे हैं। उनका शोध कार्य त्वचा कैंसर के उपचार, नैनोमेडिसिन एवं दवा वितरण प्रणाली पर आधारित है।
यह उपलब्धि न केवल परिवार व गाँव बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए गर्व का विषय है।नागरिको ने वैज्ञानिक के लिए शुभकामनाए व्यक्त की है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733

























