
संघ की 100 वर्षो की यात्रा हिन्दू स्वाभिमान, राष्ट्र भक्ति जागरण की यात्रा है-अवनीश कुमार
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अवनीश कुमार ने शिवपुरी मे पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ सम्पूर्ण देश मे शताब्दी वर्ष मना रहा है, 1925 मे विजयादशमी के दिन नागपुर मे डाoकेशव राम बलिराम हेडगेवार के द्वारा पांच बालको से शाखा के रूप मे प्रारम्भ हुआ यह संगठन आज विराट वट स्वरूप ले चुका है। आज यह विश्व का 10 करोड स्वयंसेवको का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है। संघ की 100 वर्षो की यात्रा हिन्दू स्वाभिमान तथा राष्ट्र जागरण की यात्रा है, भारत माता की अराधना की यात्रा है। संघ की इस यात्रा मे अनेक उतार चढाव आये। गान्धी जी की हत्या से संघ का सम्बन्ध जोड़कर इसपर प्रतिबन्ध लगाया गया जबकि संघ का इससे कोई लेना देना नही था,1975 मे देश मे आपातकाल लगा कर लाखो संघ के कार्यकर्ताओ को बेवजह जेलो मे ठूस कर उन्हे घोर यातनाएं दी गई। संघ के कार्यकर्ताओ ने दूसरी आजादी की लड़ाई मे भी विजय प्राप्त की। संघ के स्वयंसेवक विदेशी आक्रमण, प्राकृतिक आपदाओ, करोना काल मे भी समाज सेवा मे जुटकर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किये। आज भी हिन्दू, राष्ट्र विरोधि शक्तियां सक्रीय है हमे सतर्क रहकर संगठन को मजबूत करने मे जुटे रहना है। संघ शक्ति का मूल केंद्र हमारी दैनिक शाखा है उसकी उपेक्षा न करे। शाखा के कार्यक्रमो से साहस, संस्कार मिलते हैं।
स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश मे घोष के साथ कदमचाल करते हुए पथ संचलन निकाला। सघं के विभाग कार्यकारिणी सदस्य नानक चन्द, नगर संघचालक दिनेश कुमार, नगर कार्यवाह सुमित कुमार, नगर प्रचारक अर्पित कुमार, सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता,अमित शर्मा एडवोकेट, रजत गोयल, रजत सिघल, अनिल कुमार गुप्ता,उधमी संजय कृपाल गर्ग, आदित्य अग्रवाल, अमित कुमार,प्रभात माहेश्वरी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053






























