
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में एक मकान से हजारों के नगदी और लाखों रुपए के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों ने अब गांव हाजीपुर क्षेत्र में एक मकान से लाखों की चोरी को अंजाम दिया। बीती रात चोर घर में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जागने पर परिजनों को चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























