
दशहरा पर्व पर रामलीला में रहेगी कड़ी सुरक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में श्री रामलीला महोत्सव पूर्ण यौवन पर है और मेले में भीड़ बढ़ती ही जा रही है। रामलीला मेले का लुफ्त उठाने पहुंच रहे लोगों महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और एक अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट मेले में गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रखे हैं।
श्री रामलीला परिसर में सादी वर्दी में भी पुलिस गस्त पर है जो संदिग्ध की तलाशी भी ले रही है और हुडदंगियों पर कड़ी नजर रखे हैं। महिलाएं व बच्चे की खेल खिलौने, चार्ट पकौड़ी, झूले, सर्कस आदि पर भीड़ जुटी है। दशहरा पर्व रावण दहन लीला देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ने की आशा को देखते हुए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। प्लेन के तहत जेबकतरों, उठाई गिरों तथा अश्लील वह भद्दे कमेंट करने वालों तथा छेड़छाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। दशहरा पर्व रूट डायवर्जन रहेगा और डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा से आगे वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158



























