
👁 0 views Views
दाखिले रद्द होने पर आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर में धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर में स्थित राजकीय आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर में आठ छात्रों के दाखिले रद्द किए गए। इसके बाद शनिवार को छात्र धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी भी की।
आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर में दाखिले रद्द होने पर धरना दिया। केंद्र प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। छात्राओं ने 12 अक्टूबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा तक परिसर में रहने की अनुमति मांगी है। वहीं केंद्र प्रभारी का कहना है कि कार्रवाई शासन के आदेश पर हुई है। इस दौरान शालिनी, भारती, निकिता, गीत, पूनम, रुक्मणी, गरिमा आदि ने धरना दिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































