
एक दिन की कोतवाली बनीं छात्रा ने की गश्त
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा को शुक्रवार को बहादुरगढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया जहां छात्रा ने अभिलेखों की जांच की। लोगों की समस्या सुनी और गाड़ी में सवार होकर क्षेत्र में गश्त भी की।
कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली अंशिका चौहान ने बताया कि उन्हें थाना प्रभारी बनकर काफी अच्छा लगा है। थाने का उन्होंने अच्छे से भ्रमण किया। कंप्यूटर, रजिस्टर, दस्तावेज अभिलेख आदि को जांचा। उनका सपना है कि वह उच्च अधिकारी बनकर देश और जनता की सेवा करें। महिला सशक्त होगी तो प्रदेश भी सशक्त होगा।
स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाली अंशिका चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी बनकर काफी अच्छा महसूस कर रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और गाड़ी में सवार होकर क्षेत्र में गश्त भी की।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























