
डा. एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर चली स्वच्छता की झाड़ू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान नगर पालिका परिषद हापुड़ व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वैलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में हापुड़ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट पर सोसाइटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो. दानिश कुरेशी द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया एवं झाड़ू लगाकर चौराहे को साफ किया और ग्रीन बेल्ट पार्को आदि की कटिंग आदि कराई गयी।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो. दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय व अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार व अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा के कुशल नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़कर इसमें सभी को बढ-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि हमारा देश उत्तर प्रदेश और जनपद हापुड़ स्वच्छ एवं सुंदर हो सके। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चीफ आवेश सिह, सेनेटरी इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह सफाई नायक सुदेश कुमार, मुकेश, आदि उपस्थित रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























