
साइकिल सवार बल्ब चोर सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब एक साइकिल सवार चोर ने बल्ब को चोरी करने का रास्ता चुना है। साइकिल सवार चोर मौका देखकर लोगों के बल्ब चोरी कर रहा है। कुछ ऐसे ही घटना हापुड़ के जवाहरगंज से सामने आई जहां साइकिल सवार संदिग्ध ने लक्ष्मी ट्रेडर्स के बाहर लगे बल्ब को चोरी कर लिया। यह घटना 19 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे के आसपास की है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि साइकिल सवार एक व्यक्ति लक्ष्मी ट्रेडर्स के बाहर पहुंचा और उसकी नजर उसके शिकार पर पड़ी। इसके बाद संदिग्ध ने बल्ब को चुराने की योजना बनाई। पहले तो उसने साइकिल बल्ब के बिल्कुल नीचे दुकान के बाहर खड़ी की लेकिन हाथ न पहुंचने के कारण वह आसपास पड़े दो बड़े पत्थरों को लाया और अपनी जान को दाव पर लगाकर उसने बल्ब चुराया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 20 सितंबर को दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें बल्ब चोरी का पता चला। उन्होंने सीसीटीवी को खंगाला तो असलियत का पता चला।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























