
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित कालोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम में मचा है। बताया जा रहा है कि मृतक यूपी पुलिस में सिपाही है।
मामला गुरुवार का है जब उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात कपिल ने हापुड़ में आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वाद



























